कृषि अर्थशास्त्र से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Agricultural Economics Quiz in Hindi): भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है. भारत के सकल घरेलु उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 16 प्रतिशत कृषि क्षेत्र से हैं. देश की स्वतंत्रता के समय यानि वर्ष 1947 में जीडीपी का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा कृषि से सम्बंधित था.

इस लेख में कृषि अर्थशास्त्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Agricultural Economics Quiz in Hindi) शामिल कर रहा हूँ जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछने की प्रबल संभावनाएं होती है.
कृषि अर्थशास्त्र से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Agricultural Economics Quiz in Hindi)
प्रश्न 1) भारत में स्थित कुल स्थल में से कितना हिस्सा कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाती है?
उत्तर: लगभग 53 प्रतिशत.
भारत में स्थित कुल भूमि का लगभग 53 प्रतिशत भाग कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाती है. इस क्षेत्र से 64% आबादी को रोजगार प्राप्त है. वर्ष 1960 में हरित क्रांति के उपरांत कृषि क्षेत्र में उन्नति देखने को मिली है. देश की जीडीपी का 0.3 प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र में शोध कार्यों हेतु व्यय की जाती है.
प्रश्न 2) देश के बाहर की जाने वाली निर्यात में कितना प्रतिशत कृषि क्षेत्र से सम्बंधित वस्तुओं का योगदान है?
उत्तर: 12 प्रतिशत.
देश के बाहर की जाने वाली निर्यात में 12 प्रतिशत कृषि क्षेत्र से सम्बंधित वस्तुओं का योगदान है.
प्रश्न 3) भारत में सर्वप्रथम कृषि आधारित जनगणना कब हुई थी?
उत्तर: वर्ष 1970-71 में.
भारत में सर्वप्रथम कृषि आधारित जनगणना वर्ष 1970-71 में की गयी थी.
प्रश्न 4) किस समिति ने कृषि पर कर लगाने का सुझाव दिया था?
उत्तर: एन राज समिति और राज चेल्लियन समिति.
1970 में गठित एन राज समिति और 1990 में गठित राज चेल्लियन समिति ने कृषि पर कर (टैक्स) लगाने का सुझाव दिया था लेकिन इनके सुझावों को किसी भी सरकार ने स्वीकार नहीं किया.
प्रश्न 5) भारत में कृषि भूमि का कितना हिस्सा सिंचित क्षेत्र है?
उत्तर: एक तिहाई.
भारत में कृषि भूमि के 45 प्रतिशत भाग पर ही सिंचाई सुविधा है बाकि 55 प्रतिशत हिस्सा पूर्णतः वर्षा पर निर्भर है.
प्रश्न 6) भारत में सिंचाई के लिए प्रयुक्त सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है?
उत्तर: नहर.
भारत में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण साधन नहरें हैं. कुल सिंचित भूमि का 36 प्रतिशत हिस्सा नहरों द्वारा सिंचित है. नहर के माध्यम से सिंचाई करने वाले शीर्ष राज्य क्रमशः मिजोरम, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर है.
प्रश्न 7) भारत में सर्वाधिक कॉफ़ी उत्पादन करने वाला कौन सा राज्य है ?
उत्तर: कर्नाटक.
भारत में काफी उत्पादन की दृष्टि से दक्षिण भारतीय राज्य सर्वाधिक उपयुक्त क्षेत्र है. कॉफ़ी उत्पादन में अग्रणी राज्य इस पारकर है - कर्नाटक: 53%, केरल: 28%, तमिलनाडु: 11%
प्रश्न 8) HYV का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: High-Yielding Variety.
HYV का पूर्ण रूप (फुल फॉर्म) High-Yielding Variety है जिसका मतलब होता है अधिक उपज देने वाली किस्म. HYV कार्यक्रम को नवकृषि नीति भी कहा जाता है.
प्रश्न 9) वर्गीज कुरियन किस क्रांति से सम्बंधित है?
उत्तर: श्वेत क्रांति से.
वर्गीज कुरियन श्वेत क्रांति से सम्बंधित है. ये 'बिलियन लीटर आईडिया' जिसे ऑपरेशन फ्लड के नाम से जाना जाता है, के लिए दुनियाभर में प्रसिद्द है. श्वेत क्रांति की मदद से भारत में दूध उत्पादन की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई.
प्रश्न 10) कौन विश्व में हरित क्रांति के पिता के नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर: डॉ. नॉर्मन बोर्लोग.
डॉ. नॉर्मन बोर्लोग विश्व में हरित क्रांति के पिता के नाम से जाने जाते हैं. ये एक कृषि वैज्ञानिक के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता भी रहे हैं.
उपरोक्त लेख कृषि अर्थशास्त्र से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Agricultural Economics Quiz in Hindi) है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अन्य सामान्य ज्ञान के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें.
एक टिप्पणी भेजें